April 27, 2024

उज्जैन। कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है, रविवार रात 12 बजे के लगभग जारी किए गए कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 93 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 1 सप्ताह से लगातार संक्रमित होगा आंकड़ा बढ़ रहा है। कोरोना तीसरी लहर अब अपने पैर पूरी तरह से जमा चुकी है। देर रात 2191 सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ विभाग को प्राप्त हुई जिसमें 93 पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को पॉजिटिव दर 4.24 प्रतिशत होना सामने आई है। संक्रमित आने वालों में 87 उज्जैन के, 3 ताजपुर, 1 बडऩगर, 1 तराना, 1 नागदा का संक्रमित मिला है। एक्टिव मरीजों की संख्या 338 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 330 में गंभीर लक्षण नहीं होने पर उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है। 8 का उपचार अस्पताल में चल रहा है वह भी खतरे से बाहर है।