दैनिक अवंतिका उज्जैन। सूर्य के वृष राशि में आते ही शनि से बन अशुभ योग खत्म हो गया। इससे शुभ असर की शुरुआत हो गई है। सूर्य के राशि परिवर्तन से कई क्षेत्र में लाभ मिलेगा साथ ही मौसम में भी बदलाव होगा। गर्मी तेज होगी और बादल बनेंगे जिसका आने वाले समय में पर्याप्त बारिश के रूप में लोगों को फायदा होगा। 

सूर्य मेष राशि में थे और 14 मई को ही मेष से निकलकर वृष राशि में आए। पिछले एक महीने से सूर्य अपनी उच्च राशि में थे। इस राशि में गुरु पहले से ही मौजूद है। अब सूर्य के इस राशि में आने से इसका शुभ असर बढ़ेगा। कुछ लोगों की नौकरी और बिजनेस में अचानक बदलाव हो सकते हैं। वृष राशि में सूर्य के आने से बड़े प्रशासनिक फैसले होंगे। बैंकिंग सैक्टर से जुड़े लोगों के काम में बदलाव होगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के फाइनेंस संबंधी रुके काम शुरू हो सकते हैं। महंगाई बढ़ने के संकेत है। वहीं गर्मी भी बढ़ेगी।

राशि बदलने से खत्म सूर्य

शनि का अशुभ योग समाप्त
14 अप्रैल से सूर्य पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ रही थी। जिससे विवाद और लोगों की उलझनें बढ़ी हुई थी। अब सूर्य राशि बदलकर शनि की टेढ़ी नजर से मुक्त हो गए। जिससे प्रशासन और राजनीति में हो रहे विवादों में कमी आने लगी है। लोगों के कामकाज में आ रही रुकावटें भी दूर होगी।

सूर्य के राशि बदलने से

हो जाएगा ऋतु परिवर्तन
सूर्य के वृष राशि में आने के बाद ऋतु भी बदल जाएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि जब सूर्य वृष राशि में आते है तो ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत हो जाती है। इस वक्त सूर्य कृत्तिका नक्षत्र में होता है। जिससे धरती पर सूर्य की किरणें ज्यादा देर तक होती है। इस कारण धरती ज्यादा तपती है।