कायस्थ समाज ने 54 यूनिट रक्तदान का संदेश देकर चित्रगुप्त प्रकट उत्सव मनाया

राजगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला राजगढ़ के जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना के कुशल नेतृत्व में कायस्थ समाज के आराध्य देव चित्रगुप्त महाराज का प्रकट उत्सव मनाया जिले में राजगढ़ ब्यावरा नरसिंहगढ़ में चित्रगुप्त मंदिर है जहां सुबह से ही विधि विधान से पूजा अर्चना की गई नरसिंहगढ़ मंदिर पर चित्रगुप्त सभा के आयोजन में समाज के जिला अध्यक्ष राकेश सक्सेना की विशेष उपस्तिथि में पूजा अर्चना हवन आरती की गई साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमे 54 सामाजिक महिला पुरुष बंधुओं ने रक्तदान किया इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य रामबाबू सक्सेना प्रांतिय प्रतिनिधि मनोज सक्सेना सुनील सक्सेना निपानिया मनोज सक्सेना हरलाय नगर अध्यक्ष राजगढ़ राजेंद्र सक्सेना नगर अध्यक्ष नरसिंहगढ़ जितेंद्र सक्सेना जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना विनोद श्रीवास्तव पचोर तहसील अध्यक्ष अनिल सक्सेना आशीष सक्सेना कुरावर हर्षवर्धन सक्सेना लाला सलिल सक्सेना राजीव सक्सेना नगर इकाई के पवन सक्सेना हेमंत सक्सेना प्रदीप सक्सेना राम सक्सेना महिला इकाई की उमा सक्सेना गुंजन सक्सेना कल्पना सक्सेना रेणु सक्सेना चंद्रकांता सक्सेना सहित सामाजिक महिला पुरुष बंधुओं की उपस्तिथि विशेष रूप से रही। चित्रगुप्त मंदिर ब्यावरा में अशोक सक्सेना श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में 18 यूनिट रक्तदान किया गया भगवान चित्रगुप्त महाराज की महाआरती उतारी और बिरादरी भोजन कराया गया। जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना राजगढ़ नगर अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना ब्यावरा नगर अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना तहसील अध्यक्ष राजेश सक्सेना संजय सक्सेना कमलेश सक्सेना दिलीप भटनागर दीपक सक्सेना पिंटू सक्सेना महिला अध्यक्ष निवेदिता श्रीवास्तव श्रीमती संध्या सक्सेना नेहा सक्सेना सहित जिला कार्यकारणी तहसील नगर कार्यकारणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चित्रगुप्त प्रकोट उत्सव कार्यक्रम पूरे सप्ताह तक चलेंगे जिसमे वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन मातृ शक्ति सम्मान उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मान महिला जिला कार्यकारणी की घोषणा की जावेगी। चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर ब्यावरा में कायस्थ बंधुओ के द्वारा सुबह एक बाइक रैली का आयोजन किया गया, रक्तदान शिविर के बाद चित्रगुप्त मंदिर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।