पीएम आवास के फ्लैट अलॉटमेंट निरस्त करने की तैयारी

 

इंदौर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अलग-अलग मल्टियों में फ्लेट बुक कराकर बची हुई राशि जमा नहीं करने वालों को लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं। ये आंकड़ा 500 तक पहुंच गया है। थोक बंद नोटिस जारी किए गए हैं। राशि जमा नहीं करने पर जिन लोगों के फ्लेट निरस्त होंगे, उनका अलॉटमेंट वेटिंग वालों को होगा।

दरअसल, नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मल्टियों में फ्लेट में निर्माण किया
था। फ्लेट बुकिंग करने वाली फर्म का टेंडर निरस्त कर दिया। लोगों ने फ्लेट तो बुक करवा लिए लेकिन बची हुई राशि जमा नहीं की।
निगम ने जब पड़ताल की तो लंबी लिस्ट तैयार हो गई। ऐसे लोगों को 15 दिन का समय शेष राशि जमा करने के लिए दिया गया। इसके लिए थोकबंद नोटिस निगम ने जारी किए। निगम अधिकारियों के अनुसार टाईम लिमिट में रुपए जमा नहीं होने पर फ्लेट का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा और जो व्यक्ति वेटिंग में है। उसे फ्लेट अलॉट होगा।