इंदौर में मतदान के चलते कांग्रेस व भाजपा नेता के मकानों पर पथराव

 

कांग्रेसी विनोद यादव का दिन में नंदानगर पोलिंग बूथ पर विवाद हुआ था, शाम को उनके घर पर 15-20 लोग आए और विवाद करने लगे

इंदौर। शहर में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष विनोद यादव और एक अन्य घटना में भाजपा नेता कमल खान के घर पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कांग्रेसी नेता विनोद यादव का कल दिन में नंदानगर पोलिंग बूथ पर विवाद हुआ था। शाम को उनके घर पर 15-20 लोग आए और विवाद करने लगे, इसके उन्होंने घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। बाहर खड़ी कार के शीशे भी फोड़ दिए। दरवाजे व खिड़की पर भी पथराव हुआ। विनोद यादव ने आरोप लगाया कि यह भाजपा के गुंडों ने घर आकर मारपीट की है। विवाद और पथराव की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

भाजपा नेता कमाल खान के घर में अज्ञात बदमाशों ने पत्थर फेंके

भाजपा नेता कमाल खान के घर बदमाशों ने पत्थर फेंके हैं। कमाल कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक हैं। उनके बेटे माज पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। खान की बेटी ने आरोपियों का वीडियो बनाया तो धमकाते हुए भाग गए। मल्हारगंज पुलिस ने आयशा खान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
घटना रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे की बताई है। आयशा के मुताबिक मां नशीम और बहन कौशर घर पर ही थी। अज्ञात बदमाशों ने घर की बालकनी में पत्थर फेंके। आयशा ने उनका वीडियो बनाया तो बोले तुम्हारा कुत्ता परेशान करता है। आरोपी धमकाते हुए चले गए।आयशा के मुताबिक पूर्व में भी घर में पत्थर फैंके गए थे। कमाल खान के बेेटे माज के खिलाफ भी केस दर्ज है। बोरिंग चलाने के विवाद में माज ने पिस्टल तान दी दी। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित हो चुका है।