आज लोकसभा मतदान …… नेहरू स्टेडियम से लेकर मतदान केंद्र तक चाक चौबंद व्यवस्था

 

कलेक्टर आशीष सिंह का बेहतर मैनेजमेंट की कर्मचारियों ने खुले दिल से की प्रशंसा

 

इंदौर। इंदौर लोकसभा क्षेत्र का निर्वाचन आज होगा। जिले के सभी 2677 मतदान दलों को कल नेहरू स्टेडियम से मतदान सामग्री के साथ रवाना किया। ज्यादातर दलों को स्कूल बसों से रवाना किया गया। कल रविवार की सुबह 6 बजे से नेहरू स्टेडियम से मतदान सामग्री वितरण की व्यवस्था शुरू हो गई थी। स्टेडियम में तीन बड़े डोम बनाए गए। दलों को कुर्सी पर बैठाकर टेबल पर सामग्री रखकर सामग्री जिम्मेदारी से सौंपी गई।

करीब 750 बसों से यह 2677 दल रवाना हुए। शहरी क्षेत्र के 85 वार्डों के अलावा राऊ, सांवर, देपालपुर विधानसभा सहित इंदौर की पांच शहरी विधानसभा के 8 विधानसभा
इस समय जबर्दस्त गर्मी का दौर है निर्वाचन के लिए चाकचौबंद व्यवस्था की गई है, मतदान केन्द्रों पर टेंट लगाए गए हैं और कूलर भी लगे हैं। साथ ही कुर्सिया भी मतदाताओं के वेटिंग के लिए लगाई गई है।
मतदाता कूलर की हवा में बैठ सकते हैं। नीचे मतदान केन्द्र पर अगर अन्दर भीड़ है, तो बाहर छांव में कारपेट भी लगाए गए हैं, जहां-जहां केन्द्र बने हैं वहां केन्द्र से लेकर अन्दर तक कारपेट लगा है,जिससे गर्मी का एहसास ना हो। कुल मिलाकर अच्छी व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने कई केन्द्र आदर्श बनाए हैं। हर विधानसभा में आदर्श केन्द्र बनाए हैं, इनमें एक आदर्श पिंक मतदान केन्द्र है, तो दूसरा आदर्श मतदान केन्द्र दिव्यांगजन प्रबंधित रहेगा। इस तरह एक विधानसभा में 2 केन्द्र आदर्श बने हैं।
वहीं धार जिले में लगने वाली महू विधानसभा के मतदान दलों को भी सामग्री भी वितरित की गई। व्यवस्था चाकचौबंद की गई थी। इसलिए अफरा तफरी का माहौल भी नहीं बना। विधानसभा वार टेबले तय की गई थी। गर्मी को देखते हुए भी व्यवस्था की गई थी, लेकिन कुछ कूलर भी धोखा दे गए। कल सुबह स्ट्रांग रूम खोले गए और उसके बाद ईवीएम मशीनें भी दलों को सौंपी गई।
सामग्री वितरण नेहरू स्टेडियम में 400 से अधिक पंखे, 250 कूलर और ठंडे जल की व्यवस्था की गई थी। रियायती दरों पर केंटिन भी दलों और काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी के लिए रहे। करीब 2 हजार अधिकारी और कर्मचारियों ने वितरण व्यवस्था संभाली।

मतदान केन्द्रों पर टेंट और कारपेट —

सामग्री वितरण के लिए 172 दल बनाए गए थे। पहली बार वितरण में पर्यवेक्षक के लिए सेक्टर की व्यवस्था की गई। 244 सेक्टर अधिकारी पर्यवेक्षण के लिए तैनात रहे। स्टेडियम में सुविधायुक्त अस्पताल भी अस्थाई रूप से बनाया गया था, जो 10 बिस्तरों का था। चिकित्सक, स्टाफ, एम्बुलेंस, दवाइयां की व्यवस्था भी की गई थी। यह अस्थाई अस्पताल कल से शुरू हुआ, जो 14 मई तक कार्य करेगा। खासतौर से हृदय रोग विशेषज्ञ तैनात किए गए।
35 इलेक्ट्रिक व्हीकल की व्यवस्था भी की गई। अग्निशमन वाहन भी मौजूद रहे। कुल मिलाकर आज दल के सदस्यों को सुविधा के साथ सामग्री वितरित की मतदान दलों को किया सामग्री के साथ खाना गई और मतदान केन्द्र पर भिजवाने की व्यवस्था भी चाकचौबंद की गई। पहले लाइनें लगती थी अब आराम से टेबल कुर्सी पर बैठकर सामग्री अपने अधीन दलों ने वितरण स्थल पर छाछ की व्यवस्था भी नजर आई।
इंदौर लोकसभा के लिए 8 विधानसभाओं के लिए मतदान दलों को भेजा गया। वहीं धार जिले की आम्बेडकर नगरी महू के संसदीय चुनाव के लिए भी पूरी व्यवस्था इंदौर से की गई। इंदौर से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी इस महू विधानसभा के लिए लगाए गए। महू में चुनाव के बाद सामग्री भी इंदौर में ही जमा की जाएगी। मतदान दलों के आने-जाने और डयूटी पर लगे कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था में दिक्कत ना हो इसके लि यातायात व्यवस्था का प्लान भी बना गया और कई क्षेत्र प्रतिबंधित किए गम कल सार्वजनिक अवकाश रहेगा, लो को चुनाव का अधिकार मिलेगा।
इसके लिए कलेक्टर और निर्वाचन अधिक आशीष सिंह ने निर्देश भी जारी किए लोकसभा चुनाव में बाहरी व्यक्तियों ठहरने पर भी प्रतिबंध लगाया गया और पांच या पांच से अधिक लोगों एकत्रित होने एक साथ आवाजाही कन पर भी प्रतिबंध लगा है। वहीं कल शाम 13 मई शाम 6 बजे से शराब दुकानों के लिए ड्राय डे घोषित किया गया। सभी तरह की शराब दुकानें रहेगी।