इंदौर नगर निगम घोटाले में गिरफ्तार दम्पति की फर्म में जाता था फर्जी बिल का पैसा

 

इंदौर। नगर निगम में हुए करीबन सवा सौ करोड रुपये के घोटाले के मामले में एमजी रोड़ पुलिस ने ठगोरे दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ठेकेदार राहुल बडेरा और रेणु बडेरा निवासी आशीष नगर को विजय नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। यह लंबे समय से बाहर फरार थे।
जानकारी अनुसार आरोपी इस दौरान यह वृंदावन में फरारी काट रहे थे। मामले में पुलिस इनसे घोटाले से संबंधित पूछताछ कर रही है। बता दें कि इनकी फर्म में भी फर्जी बिल का पैसा जमा होता था। एक कंपनी राहुल से नाम से जाह्नवी इंटरप्राइजेस और क्षितिज इंटरप्राइजेस रेणु से नाम से बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल का पार्षदों और अफसरों से भी अच्छा मेलजोल था। इसका फायदा उठाकर यह काम करता था।