मौसम विभाग ने एक बार फिर शुक्रवार से मौसम का मिजाज बिगडऩे की आशंका जताई

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र
उज्जैन। इंदौर-नागदा बायपास मार्ग पर बुधवार शाम तेजगति से दौड़ती कार ने लोडिंग आटो और एक्टिवा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चार से पांच लोग घायल हुए है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल लहूलुहान हालत में थे। कुछ को निजी अस्पताल भेजा गया। कुछ जिला अस्पताल लाए गये थे।
नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि बायपास मार्ग पर शाम को तेजगति से दौड़ती कार ने लोडिंग आटो और एक्टिवा को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में जहां आटो में सवार 2 युवक और एक्टिवा पर सवार एक युवक घायल हुआ था। वहीं कार चालक और उसमें सवार कुछ लोगों को भी चोंट आई थी। सूचना मिलने पर पुलिस बायपास मार्ग पहुंची तो सामने आया कि आटो में गोविंद पिता दुलीचंद निवासी राजगढ़ और एक अन्य सवार था। गोविंद बसंत बिहार स्थित टेंट हाऊस पर काम करता है। वह हाटकेश्वर विहार से शादी संपन्न होने के बाद लोडिंग आटो में केटरिंग का सामान भरकर बहादूरगंज स्थित केलसर परिसर जा रहा था। दुर्घटना में रामू पिता भैरू निवासी राजोटा धार और एक अन्य भी घायल हुआ था। जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। कार सवार घायलों को निजी अस्पताल ले जाना बताया गया है। जिनकी जानकारी जुटाकर बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद लोडिंग में भरा केटरिंग का सामान बीच मार्ग पर बिखर गया था। जिसके चलते आवागम बाधित हो गया था। टेंट हाऊस संचालक को मौके पर बुलाकर सामान एकत्रित कराया गया है। मामले की जांच के बाद ही दुर्घटना की सही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। फिलहाल यही सामने आया है कि कार चालक काफी रफ्तार में था।
कायथा के युवक को मृत अवस्था में लाए अस्पताल। कायथा के ग्राम बोरदा मांदा से बुधवार देर शाम राहुल पिता प्रकाश चंद्र मानी 37 वर्ष को परिजन मृत अवस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा और अस्पताल पुलिस चौकी को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि मृतक मौत अधिक शराब पीने या दिल का दौरा पडऩे से हुई है। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा।
कल से बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज
। मौसम विभाग ने एक बार फिर शुक्रवार से मौसम का मिजाज बिगडऩे की आशंका जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर तेज आंधी के साथ प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। जीवाजीराव वेधशाला के अनुसार बुधवार को आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। इस बीच अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच गया था। जिससे उमस और गर्मी बढ़ गई थी। तापमान में आई तेजी के बाद सड़को पर दोपहर के समय आवागमन थमा सा दिखाई दिया। कालोनी में सन्नाटा पसरा हुआ था। 2 दिनों से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिसमें तेजी आने की संभावना है। 1 मई से भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा। जिसके चलते गर्म हवा चलने लू का खतरा बढ़ जाएगा। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त के अनुसार इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता सबसे अधिक होना सामने आ रही है। जो हर सप्ताह एक्टिव हो रहा है।