कलेक्टर लगातार कर रहे प्रभारो में परिवर्तन, सुशासन के साथ जीरो टॉलरेंस ही लक्ष्य

 

 

इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह इन दिनों अपने ही अधीनस्थों के कार्यभार में परिवर्तन करते हुए नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों मुख्यालय एडीएम सपना एम
लोवंशी के सारे अधिकार एडीएम रोशन राय को सौंप दिए गए ।वहीं मुख्यालय एडीएम का प्रभार भी उन्हें सौंप दिया गया।
इसी के साथ अब अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी इधर से उधर किया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर कार्यालय में बरसों से एक ही जगह जमे कर्मचारियों को बदला जा रहा है।
यह फेरबदल कई दिनों से जारी है। अब फिर कर्मचारियों का फेरबदल किया गया। इस आशय का आदेश जारी हुआ है। आदेश में लिखा है कि प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से राजस्व स्थापना अन्तर्गत पदस्थ तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को आगामी आदेश होने तक यहां पदस्थ किया जाता है।
अंशुल कानूनगों सहायक ग्रेड-3 को खुड़ेल से एसडीएम कार्यालय, शिवेन्द्र शिवहरे स्टेनोटायपिस्ट को तहसील सांवेर से खुड़ेल ,जाहिद खान कार्यालय सह डाटा एन्ट्री आपरेट को एडीएम शाखा से तहसील सांवेर स्थानांतरित किया गया।
इसी प्रकार रविन्द्र श्रीवास्तव सहायक ग्रेड-3 को लेखा शाखा के साथ साथ प्रवाचक अपर कलेक्टर निशा डामोर की ज़िम्मेदारी दी गई।
सोनम गुप्ता कार्यालय सह डाटा एन्ट्री आपरेटर को ईमेल शाखा के साथ लिपिक शाखा की ज़िम्मेदारी दी गई। मनीषा अष्टुरकर सहायक क स्टेशनरी शाखा के साथ शिकायत शाखा की ज़िम्मेदारी दी। सुजीत यादव नकलनवीस
(सफाईकर्मी) को लिपिक शाखा से राजस्व भेजा गया है।