पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ

उज्जैन। 8 दिनों से पति द्वारा किये जा रहे विवाद से परेशान होकर सोमवार सुबह पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला का उपचार जारी है। पुलिस हालत में सुधार आने पर बयान दर्ज कर मामला जांच में लेगी।ग्राम रूई में रहने वाली रेखा पति तेजाराम 40 वर्ष को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां रिश्तेदार संजय ने बताया कि रेखा ने जहरीला पदार्थ खाया है। उसके पांच बच्चे है। पति मिस्त्री का काम करता था और शराब पीने का आदी है। 8 दिनों से पति द्वारा विवाद किया जा रहा था। सुबह भी विवाद करते हुए मारपीट करने लगा था। अस्पताल के ड्युटी कंपाउंडर ने महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पुलिस को नोट कराई है। पुलिस महिला की हालत में सुधार होने पर बयान दर्ज करेगी।