आज घोषित होंगे 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम

दैनिक अवन्तिका भोपाल

राज्य शिक्षा केंद्र मंगलवार 23 अप्रैल को कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 की घोषणा करेगा। ये परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – १२‘ेस्र.्रल्ल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। छात्रों को परिणाम तक पहुंचने के लिए अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना आवश्यक है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए आधिकारिक एमपी बोर्ड परिणाम 2024 मंगलवार 23 अप्रैल को जारी करेगा। छात्र परिणाम की जांच करने और आॅनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – १२‘ेस्र.्रल्ल पर जा सकते हैं।
उम्मीदवार अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं परिणाम 2024 देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा 2024 6 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। पिछले साल, एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा में 8.65 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे और एमपी 8वीं परीक्षा 2023 में 7.70 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।