महाकाल में बारिश की कामना व जनकल्याण  हेतु 4 मई से होगा सौमिक सुवृष्टि अनुष्ठान

 

– 9 मई तक चलेगा अनुष्ठान, मंदिर समिति 25 लाख रुपए खर्च करेगी

 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बारिश की कामना और जनकल्याण व संपूर्ण विश्व के कल्याण हेतु इस बार सौमिक सुवृष्टि यज्ञ किया जाएगा। यह अनुष्ठान 9 मई तक चलेगा। इसमें मंदिर प्रबंध समिति 25 लाख रुपए खर्च करेगी। 

अनुष्ठान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की अगुवाई में ही किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में समिति सदस्य एवं पुजारी प्रदीप गुरु, एसपी प्रदीप शर्मा, प्रशासक मृणाल मीणा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। जनकल्याण के लिए इस अनुष्ठान की जैसे ही बात आई सभी ने स्वीकृति प्रदान करते हुए इसे निश्चित किया।

केवल बारिश के लिए अभी तक 

पर्जन्य यज्ञ अनुष्ठान होता आया

कलेक्टर सिंह ने बताया कि पहले समिति उत्तम जल वृष्टि की कामना को लेकर पर्जन्य अनुष्ठान करवाती आई है। इस बार जल वृष्टि के साथ जनकल्याण व विश्वकल्याण की कामना से यह 6 दिनी अनुष्ठान किया जा रहा है।

मंदिर के 16 पुजारी, 22 पुरोहित 

सहित अन्य पंंडित शामिल होंगे 

इस पूरे अनुष्ठान में महाकाल मंदिर के समस्त 16 पुजारी, 22 पुरोहितों सहित अन्य मंदिरों के पंडे-पुजारी शामिल होंगे। अनुष्ठान महाकाल मंदिर परिक्षेत्र में किया जाएगा। इसके अंतर्गत अतिरूद्र, महारूद्र अभिषेक भी होगा। 

–