दो दिवसीय वार्षिक उत्सव में ज्ञान-वर्धन के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां भी हुई

शुजालपुर। स्थानीय शैक्षणिक संस्था स्कॉलर्स एकेडमी शुजालपुर के 20 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। पहले दिन कला, विज्ञान एवं विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनीयों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्याथीर्यों के द्वारा बनाई गई कलाकृति, चित्रकारी, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान के विभिन्न प्रोजेक्ट के साथ हिन्दी, गणित, संस्कृत से संबंधित प्राचीन ज्ञान एवं अविष्कारों के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने अमृत भारत योजना तहत शुजालपुर के निमाणार्धीन रेल्वे स्टेशन के विज्ञान के बारे में बताया। इस प्रदर्शन में आॅरडिनों, रोबोटिक्स, हाईड्रोपोनिक कृत्रिम वातावरण में पानी से खेती करना के प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। साथ ही विद्याथीर्यों द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से जागरूकता लाई गई। विद्यालय के विद्याथीर्यों द्वारा पालक एवं अतिथिगणों को प्रदर्शनी में प्रदर्शित हो रहे प्रोजक्ट की महत्वता और कार्ययोजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी।
वार्षिक उत्सव तहत दूसरे दिन विद्यालय में संगीत एवं नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति बच्चों द्वारा की गई। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि सिद्धांत भालिंगे एवं रूद्रप्रतापसिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के 20 वर्षों की यात्रा से संबंधित गीत गाया गया, जिसमें विद्यालय की प्रगति का वर्णन किया गया। साथ ही समूह गान, वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी एवं रंगारंग नृत्यों की प्रस्तुति की गई। संस्था संचालक सत्यजीत देशमुख एवं प्राचार्य गीता देशमुख ने उपस्थितजनों के प्रति आभार ज्ञापित किया।