– कई बार आपस में टकरा चुके वाहन रात में बना रहता है हमेशा दुर्घटना का अंदेशा
दैनिक अवंतिका उज्जैन। फ्रीगंज पुल पर वाहन चालकों की मनमानी लगातार जारी है वाहन चालक रांग साइड से नहीं निकले इसके लिए यातायात पुलिस ने यहां पर बैरिकेट्स लगाकर रांग साइड से निकलने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई थी साथ ही यहां की व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था लेकिन पिछले कई दिनों से यहां लगाए गए बैरिकेट्स हटा दिए गए हैं इस वजह से एक बार फिर से यहां की व्यवस्था बिगड़ गई है और वाहन चालक बेखौफ होकर रांग साइड से निकल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात का अमला लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। लेकिन फ्रीगंज पुल पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए हैं और यहां से हटाए बैरिकेट्स भी वापस नहीं लगाए गए हैं। ताकि लोग रांग साइड से नहीं निकले। कई बार वाहन चालक रांग साइड से निकलते समय सामने से आने वाले वाहन से टकरा जाते है। और दुर्घटना हो जाती है रात में यहां पर और भी स्थिति चिंताजनक रहती है। वाहन चालक बेखौफ अंधाधुन गति से वाहन लेकर रांग साइड से निकलते हैं और  कई बार रात में यहां पर दुर्घटना हो चुकी है और वाहन आपस में टकरा चुके हैं। जिसमें कई लोग अभी तक घायल हो चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी यहां की व्यवस्था सुधारने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। अब तो इस पुल से बड़े वाहन भी बेख़ौफ़ रांग साइड से निकल रहे हैं। इस कारण हमेशा यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। इस पुल पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कई बार अधिकारियों ने प्रयास किए ।लेकिन यहां की व्यवस्था नहीं सुधार पा रही है। रात में इस पुल से निकलने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है कहीं से भी लोग वाहन लेकर निकल जाते हैं। इस वजह से हमेशा दुर्घटना का खतरा मंडराता है।