April 30, 2024

शुजालपुर। चैत्र नवरात्रि पर्व के चलते नगर में धार्मिक आयोजनों की धूम है। सोमवार को मंडी क्षेत्र में माता के भक्तों द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। यह चुनरी यात्रा शाम को भीलखेडी रोड स्थित देवी मंदिर से माँ भवानी भक्त मंडल द्वारा निकाली गई। इस यात्रा में बडी संख्या में शामिल श्रद्धालु 101 मीटर की चुनरी लेकर माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यह यात्रा भीलखेडी रोड से रोकडिया सरकार, एमजी रोड, बस स्टेंड होते हुए दुर्गा दरबार पहुंची। जहां पर माँ दुर्गा की पूजा आर्चना उपरांत चुनरी भेट की गई। इस यात्रा का मार्ग भर में स्वागत किया गया। 43