April 30, 2024

भौरासा। भाजपा सोनकच्छ मंडल के नगर भौरासा ग्राम कुलाला में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है इसी क्रम में भारतीय संविधान के निमार्ता भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बूथ स्तर पर कुलाला में भी मनाई गई कार्यकर्तागण बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश मालवीय ने बताया की बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी समानता न्याय ओर मानवता के लिए संघर्ष करते रहें लेकिन भारत की अखंडता पर आंच नहीं आने दी और उनके द्वारा किए गए कार्यों और संविधान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जंयती कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य जितेंद्र यादव, शक्ति केन्द्र सयोजक निर्मल चौधरी, श्री राम पटेल, मांगीलाल राठौर, राजेन्द्र बड़कनिया, संतोष यादव, जीवन यादव, देवीसिंह यादव, अखिलेश यादव, संदीप मालवीय आदि भाजपा कार्यक्रतागण उपस्थित थे।