April 30, 2024

 

इंदौर/ उज्जैन। ईद-उल-फितर इंदौर, उज्जैन, भोपाल सहित देश भर में आज हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सबसे पहले सुबह सात बजे ईदगाह मस्जिद में ईद के मौके पर विशेष नमाज अता की गई। इंदौर में शहर काजी डॉ. इशरत अली ने सामूहिक नमाज अता कराई तथा अमन चैन की दुआ मांगी।
उज्जैन की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज हुई। एक दूसरे को मुबारकबाद देकर ईद का पर्व मनाया। कलेक्टर एसपी ने ईदगाह पहुंचकर मुबारकबाद दी। उज्जैन में गुरुवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ईद-उल-फितर, मीठी ईद सुबह से मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में होने वाली नमाज के लिए निकले। नमाज अदा होने के बाद मुस्लिम जन ने दूसरे को ईद पर्व की मुबारकबाद दी।
इस दौरान ईद मिलन कार्यक्रम भी हुआ। यहां पर बड़ी संख्या में सुबह से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और नमाज अता करने के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर ईद पर्व की मुबारकबाद दी। शहर काजियों ने बुधवार शाम को चांद दिखने के बाद अगले दिन यानी आज ईद मनाने का ऐलान किया था।
भोपाल में ईदगाह के बाद जामा मस्जिद में सुबह 7.15 बजे, ताजुल मसाजिद में सुबह 7.30 बजे और मोती मस्जिद में सुबह 7.45 बजे ईद की नमाज अता की गई।