भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

खाचरौद। नगर के कस्बा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 195,196,197 पर धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला भाजपा कार्य समिति के सदस्य राधेश्याम बंबोरिया उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष भेरूलाल नन्देडा ने कीया और अंत में दिनेश वाक्तरिया (लाला) ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष राहुल बंबोरिया,भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद चतुर्वेदी, दशरथ मेहता,रामलालजी नन्देडा, सिद्धू पहलवान, हरिराम कंकर, प्रिंस बंबोरिया, रामेश गुलिया, सीताराम उमावा, पार्षद गोदावरी बंबोरिया, सुनीलजी वाक्तरीया, कुलदीप मालवीय, मोहनलाल सरा, लक्ष्मीनारायण किलोरिया, मुकेश मंडावलिया,राहुल अटोलिया, रामप्रताप अटोलिया आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।