मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप गतिविधि अन्तर्गत निकाली जागरूकता रैली

उज्जैन : नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा लोकसभा निर्वाचन अन्तर्गत नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किये जाने हेतु घर घर पहुंच कर मतदान किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को नगर निगम द्वारा वार्ड क्र. 22 एवं फ्रीगंज क्षैत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाकर मतदान करने की अपील की गई।

Author: Dainik Awantika