मध्य प्रदेश में कांग्रेस असहाय, 6 तारीख को एक लाख लोग भाजपा में शामिल होंगे – वीडी

 

भोपाल। कांग्रेस असहाय हो गई है। अब दिग्विजय सिंह रो रहे हैं। दिग्विजय सिंह कह रहे हैं, मुझे जबरदस्ती भेजा जा रहा है। मेरी लड़ने की इच्छा नहीं थी। उनके ऐसे नेताओं की हालत खराब है,। खजुराहो के अंदर मैदान छोड़कर भाग गए। पूरे मध्य प्रदेश के अंदर कांग्रेस के पास नेतृत्व ही नहीं बचा है। जनता ने नकार दिया है। ⁠भारतीय जनता पार्टी में बूथ-बूथ पर लोग भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं। 6 तारीख को लोग 1 लाख से ज्यादा लोग ज्वाइन कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णु शर्मा के इस दावे पर कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि मैं भी ऐसा सुना है। मैंने यह भी सुना है कि भाजपा अपना नाम बदल रही है मध्य प्रदेश में बीजेपी कांग्रेस कमेटी करने जा रही है। कितने कार्यकर्ता जा रहे है इसकी कोई जानकारी उनके पास नही है।

You may have missed