राठौर समाज महिला मंडल ने नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई गणगौर

तराना। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राठौर समाज महिला मंडल द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई गणगौर में महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। इस वर्ष दूल्हा दुल्हन के रूप में उर्वशी सोलंकी, कुसुम राठौर, खुशबू राठौर, परिक्षी परमार, काव्या बोड़ाना, दिव्यांशी बोड़ाना तीन जोड़ो ने भाग लिया। साथ ही इस वर्ष भी नवविवाहित दुल्हनों का भी स्वागत किया गया। उक्त जानकारी महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती श्यामा राठौड़ ने दी।