April 30, 2024

खरगोन। जिले के बरुड़ पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में लेस्बियन चाची अपनी नाबालिग भतीजी को शादी का झांसा दे भगाकर ले गई। चाची की उम्र 24 साल है और भतीजी की उम्र 16 साल। जब लेस्बियन चाची ने पूरा राज खोला तो पुलिस भी चौंक गई। पुलिस ने लेस्बियन चाची को नाबालिग भतीजी को बरगला कर उससे शादी और शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इस महिला के इससे पहले करीब 10 महिलाओं के साथ भी रिश्ते रहे हैं।
शादीशुदा लेस्बियन महिला नाबालिग भतीजी को भगाकर ले गई. दोनों ने शादी रचा ली। पति-पत्नी के रूप में रहने लगी। इस दौरान महिला ने नाबालिग का शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने दोनों को पीथमपुर से बरामद किया। पता चला है कि इस लेस्बियन महिला के संबंध कई महिलाओं से हैं।