रंगपंचमी पर सुबह से दोपहर तक जारी रही रंगों की बौछार

शुजालपुर। नगर सहित अंचलों में रंग पंचमी का पर्व शनिवार को उत्सााह के साथ मनाया गया। इस पर्व के चलते सुबह से दोपहर तक रंगों की बौछार होती रही। शहर में रंग पंचमी पर्व की शुरूआत शा. महाविद्यालय मैदान पर खिलाडियों द्वारा आयोजित होली के रंग मित्रों के संग कार्यक्रम के साथ हुआ। जिसमें कोई पूर्व खिलाडि?ों सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थित रही। यहां पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक इंदर सिंह परमार ने भी जमकर होली खेली और होली के गीतों पर नृत्य भी किया।
मंडी क्षेत्र में रंग पंचमी पर्व पर निकलने वाली पारंपरिक गेर का शुभारंभ श्री राम मंदिर के समीप से हुआ। शनिवार को लगभग 10 बजे भगवान श्री राम की आरती का आयोजन किया गया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान को रंग गुलाल लगाकर फू लों से होली खेली। उसके उपरांत ढोल नगाड़ों के साथ गेर का शुभारंभ हुआ। जोकि लोहिया मार्ग, रोकडि?ा हनुमान मंदिर, टेंपो चौराहा, एमजी रोड, मंडी बस स्टैंड, दिगंबर जैन मंदिर रोड होते हुए गुजरी। इस गैर में जमकर रंग गुलाल उड़े तो नगर पालिका की दमकल से पानी की बौछार की गई। गैर में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार सहित अन्य नागरिकों नेशामिल होकर रंग गुलाल लगाई। कई स्थानों पर नेताओं के साथ युवाओं ने फ ोटो और सेल्फ ी भी खींची। इस गैर का कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया। नगर में इस पर्व के चलते एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात रहा। उधर सिटी क्षेत्र में भी श्री हनुमान अखाड़ा रायकनपुरा से गेर निकाली गई,जो कि सिटी क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए वापस रायकनपुरा पहुंची। जहां पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद थे। इस पारंपरिक गैर के दौरान नागरिकों ने जमकर होली खेली। साथ ही अंचलों में भी जमकर होली खेली गई।
देवास। सामाजिक समरसता मंच के तत्वाधान में पारंपरिक फाग यात्रा अयोध्या धाम (जवाहर चौक) से सुबह 11 बजे श्री दत्त पादुका मंदिर बांगर के पीठाधीश्वर श्रीपाद अवधूत स्वामी जी महाराज एवं सर्व समाज के प्रमुखों द्वारा प्रभु श्री राम जी की आरती के पश्चात आरंभ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बच्चे और युवाओं ने रंगारंग फाग यात्रा का आनंद लिया। यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राधा कृष्ण झांकी, पंजाबी भागड़ा नृत्य, भगोरिया नृत्य टोली, प्रसिद्ध भजन गायक आकाश अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा द्वारा यात्रा में होली एवं देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए जिसमें पूरा वातावरण रंग मय हो गया। इस ऐतिहासिक फाग यात्रा को 20 हजार से अधिक लोगो ने निहारा जगह-जगह मंच से फाग यात्रा का स्वागत भी किया गया। संजय शुक्ला ने बताया कि फाग यात्रा नयापुरा, तुकोगंज रोड, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, नॉवेलटी चौराहा एमजी रोड होते हुए श्री मथुरा धाम (सयाजी द्वार) पर मातृशक्ति द्वारा श्री कृष्ण लला की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। ततपश्चात अल्प हार की व्यवस्था भी की गई थी। यात्रा में सुषमा अरोड़ा, अलका कनोजिया, अशोक गुप्ता, विजय गेहलोद, सोनू,पंजाबी, मिथलेश सोनी, श्रेया चौबे, नीरज सोनी, त्रिलोकचंद खजुना, अर्जुन वर्मा, देवेंद्र सोनी, अशोक शर्मा विक्रम धिंगान, मिलिंद जाधव, विक्रम दरबार के साथ ही सामाजिक-धार्मिक संघठनो के साथ जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
खाचरौद। नगर में रंगपंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। नगर में भवानी ग्रुप के तत्चाधान में रंगारंग गैर निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर पुन: उज्जैनदरवाजा पहुॅची। डीजे, डोल, ताशे गुलाल युवाओ की टोली आकर्षण का केन्द्र रहा। मोहल्ले मे सभी ने अपने परिवार के साथ रंगपंचमी उत्सव मनाया गया।
ब्यावरा । ब्यावरा नगर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंग पंचमी के पर्व पर परंपरागत गेर बड़े ही उमंग पूर्ण वातावरण के साथ निकाली गई। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा निकलने वाली इस परम्परागत गेर में लोग जमकर झूमे और रंग गुलाल उड़ाया। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी रंगपंचमी की गेर धूमधाम से मनाई। जिसमें नगर का भरपूर सहयोग रहा। स्थानीय शीतला माता मंदिर से आरती के बाद शुरू हुई जो सुठालिया रोड, मैन मार्केट, जगात चौक, एसडीएम निवास, इंदौर नाका, एबी रोड़, पीपल चौराहा होते हुए चिंताहरण हनुमान मंदिर पहुंची जहां आरती के बाद गेर का समापन हुआ। गेर में फायर ब्रिगेड के माध्यम से जमकर रंग गुलाल उड़ाया नाचते गाते युवा, एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए नजर आए।
शाजापुर। होली के पांचवे दिन शनिवार को शहर सहित ग्रामीण अंचलों में रंगपंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया और इस दिन सुबह से ही विभिन्न रंगों के साथ युवाओं और बच्चों की टोलियां सडकों पर रंग उड़ाने के लिए निकल पड़ीं। नगर की कालोनियों, मोहल्लों में रंगपंचमी का रंग सुबह 8 बजे से ही जमने लगा और छोटे-छोटे बच्चे हंसी ठिठोली के साथ रंगों की मस्ती में भीगे हुए एक-दूसरे को रंगने लगे। वहीं चंद्रशेखर होली उत्सव समिति के तत्वावधान में प्रतिवषार्नुसार इस वर्ष भी दोपहर 2 बजे होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा, रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे। जैसे फाग गीतों एवं ढोल की थाप पर नाचती गाती टोलियों के साथ शहर में फाग यात्रा निकाली गई। यात्रा आजाद चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से रंग उड़ाते हुए गुजरी। उल्लेखनीय है कि 5 दिवसीय होली उत्सव के अंतिम दिन रंगपंचमी पर नगर के युवक-युवतियों से लेकर बड़े-बुजुर्गों और बच्चों ने खूब रंगोत्सव का मजा लिया और इसीके चलते अलसुबह से शुरू हुआ रंगों की बारिश का सिलसिला शाम तक चलता रहा।

स्थानीय आजाद चौक से लेकर शहर की प्रमुख कॉलोनियों तथा गली.मोहल्लों से लेकर प्रमुख चौराहों पर दिनभर ढोल.ढमाकों के साथ युवकोंं और बच्चों की टोलियां शहर को रंगों से सराबोर करती रहीं।