May 1, 2024

ब्रह्मास्त्र इंदौर

इंदौर एयरपोर्ट ने एक और नई सौगात दी है। इंदौर में आज से इंदौर-वाराणसी के बीच सीधी उड़ान फ्लाट शुरू हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस इस फ्लाइट का संचालन कर रही है। इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सप्ताह के सातों दिन इंडिगो द्वारा इस फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। पहले भी इंडिगो इंदौर-वाराणसी के लिए सीधी उड़ान का संचालन करती थी लेकिन कोरोना काल के दौरान यह फ्लाइट बंद हो गई थी। अब यात्रियों की मांग को देखते हुए कंपनी ने इसे दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आॅफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि इस फ्लाइट से धार्मिक पर्यटन को सबसे ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। इंदौर से वाराणसी फ्लाइट शुरू होने से इंदौर के आसपास के लोगों को भी फायदा मिलेगा। कुछ समय पहले काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर को नए रूप में तैयार किए जाने के बाद यहां जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। इसी तरह उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद भी यही हाल है। दोनों ही ज्योर्तिलिंगों में बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं। इस फ्लाइट के शुरू होने से दोनों ज्योतिर्लिंग हवाई मार्ग से भी जुड़ जाएंगे और भक्तों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के एक और शहर से इंदौर का कनेक्शन भी जुड़ जाएगा। यदि किसी को एक ही दिन में लौटना हो तो यह फ्लाइट काफी सुविधाजनक रहेगी। सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचने के बाद श्रद्धालु दर्शन-भ्रमण कर रात में लौट भी सकेंगे।

टाइम और किराए की जानकारी

ल्ल इंदौर से फ्लाइट सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) सुबह 8.25 बजे रवाना होकर सुबह 10.40 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
ल्ल प्रत्येक बुधवार को यह सुबह 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
ल्ल वाराणसी से सातों दिन यह फ्लाइट रात 8.05 बजे रवाना होकर रात 10.15 बजे इंदौर पहुंचेगी।
ल्ल इंदौर से जाने में 2 घंटे 15 मिनट और लौटने में 2 घंटे 10 मिनट लगेंगे।
ल्ल ट्रेवल एजेंट्स के मुताबिक 31 मार्च यानी पहले दिन का इंदौर से वाराणसी की फ्लाइट का किराया करीब 8 हजार रुपए है।
ल्ल 10 अप्रैल तक किराया लगभग ऐसा ही है, वहीं 10 से 15 अप्रैल के बीच भी किराया साढ़े 6 से 7 हजार के बीच ही है।