पंवासा में दो पक्षों के बीच विवाद में पत्थरबाजी 20 घायल

रंग गुलाल उड़ने पर हुआ विवाद, 20 लोग घायल
उज्जैन। पंवासा में रंग गुलाल घर पर फेंकने की

बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों ओर से पत्थर बाजी की है 20 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में क्रॉस प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
मक्सी रोड पांडियाखेड़ी में रायकवार समाज के लोगों द्वारा रंग पंचमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान रामू रायकवार द्वारा रंग गुलाल उड़ाया गया। जो भोला पासवान के घर पर चला गया। पासवान परिवार द्वारा देख कर रंग गुलाल बनाने की बात कही तो विवाद की स्थिति बन गई।

रायकवार परिवार के दर्जनों युवक एकत्रित हो गए। पासवान परिवार के लोग भी घरों से बाहर आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। दोनों ओर से 20 लोग घायल हो गए मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इमरजेंसी कक्ष में उपचार के दौरान दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए।

अस्पताल पुलिस चौकी और मेडिकल के लिए घायलों को लेकर पहुंची पंवासा पुलिस ने अस्पताल स्टाफ के साथ मिलकर बीच बचाव किया। सभी का मेडिकल परीक्षण करने के बाद थाने लाया गया जहां दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। कुछ घायलों को गंभीर छोटी जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है अधिकांश को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दी गई है।