April 29, 2024

सीएम मोहन यादव ऐतिहासिक गेर में भी होंगे शामिल

इंदौर। 78 साल पुरानी परंपरा को निभाते हुए आज शहरवासी रंगपंचमी पर गेर में रंगों से सराबोर होंगे। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक रंगों का जादू बिखरेगा। यह पहला मौका है जब गेर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को नृसिंह बाजार में बद्रीनारायण मंदिर में आरती-पूजन कर हिंद रक्षक की फाग यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में शामिल आराध्य के रथ को भी खींचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री संगम कार्नर की गेर में शामिल होकर शहरवासियों पर गुलाल व पिचकारी से रंगों की बौछार करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज
प्रातः 10:45 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रातः 11 नरसिंह बाजार कार्यक्रम स्थल पर 12:45 बजे तक रंगपंचमी गेर में शामिल होंगे। फिर राधा कृष्ण फाग यात्रा नरसिंह बाजार से गोराकुंड या सुभाष चौक तक और संगम कॉर्नर गेर गोराकुंड या सुभाष चौक से राजवाड़ा तक पहुंचेंगे। दोपहर में भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।