April 27, 2024

ब्यावरा/राजगढ़। राजगढ लोकसभा क्षैत्र के चाचौड़ा-बीनागंज विधानसभा नगर के मंडी प्रांगण में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । इस अवसर पर, चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती प्रियंक पेंची, राजगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी सांसद रोडमल नागर, मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री नारायण सिंह पवार ,राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गुना धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, राजगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष गुना अरविंद धाकड़ , सहित नारी शक्ति स्वरूपा विभिन्न महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ,युवा कार्यकर्ता एवम क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।