April 27, 2024

 

इंदौर। राऊ थाना क्षेत्र की श्रमिक कालोनी स्थित जीवन ज्योति बालिका गृह आश्रम से दो नाबालिग लड़कियां सोमवार को दीवार फांदकर भागना बताया जा रहा है, पर पुलिस को अपहरण की आशंका है। अभी तक उनका कोई पता नहीं चला है।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 5.30 बजे किशनगंज निवासी 17 वर्षीय और ग्राम कोकवत जिला झाबुआ निवासी 16 वर्षीय लड़की दीवार फांदकर चली गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। मामले में प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

आश्रम की सुरक्षा पर सवाल

आश्रम के लोगों का कहना है कि दोनों लड़कियों को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। हालांकि लड़कियों के जाने से वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में दोनों लड़कियां वहां से चली गई हैं। लड़कियों के मामले में पुलिस ने आश्रम में भी पूछताछ शुरू की है। सुरक्षाकर्मियों के होने के बाद भी लड़कियां कैसे चली गईं, इसकी भी जांच की जा रही है।