April 28, 2024

दैनिक अवंतिका(उज्जैन)
उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगोनिया में बीती शाम खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद में 2 युवको ने एक पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। राघवी पुलिस ने बताया कि घायल अमृत पिता रामचंद्र आंजना 20 वर्ष के बयान दर्ज करने पर सामने आया कि उसे जीवन और हरिओम ने हमला कर घायल किया है। दोनों का खेत उसके खेत से लगा हुआ है। रास्ता एक ही है, जिसमें कुछ ही  फासला है। शाम को वह अपने सेढ़े पर रास्ता ठीक कर रहा था, तभी दोनों ने आकर विवाद शुरू कर दिया था। पुलिस ने अनुसार हमला करने वाले दोनों युवक गांव से भाग निकले है। उनके परिजनों से पूछताछ कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।