April 27, 2024

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र उज्जैन हरसिद्धि मंदिर के पीछे संतोषी माता मंदिर में होलिका की गोद में भक्त प्रहलाद की झांकी सजाई गई। सुबह झांकी सजाने के बाद शाम को होलिका का पूजन किया गया। रात तक लोग यहां होली के दर्शन करने के लिए उमड़े।  सांदीपनि आश्रम में 5 दिन तक चलेगी होली, कृष्ण-बलराम को लगाया गुलाल भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में पांच दिवसीय होली उत्सव रविवार से शुरू हो गया। सुबह पुजारी परिवार ने भगवान को हर्बल गुलाल लगाकर होली खेली। पुजारी रूपम व्यास ने बताया 28 मार्च को पुजारी परिवार द्वारा यहां फाग महोत्सव मनाया जाएगा। महिलाएं फाग के गीत गाएंगी। भगवान को विशेष पकवानों का भोग लगाया जाएगा। यहां धुलेंडी से रंगपंचमी तक पांच दिन होली मनाने की परंपरा है। मुख्य आयोजन 28 की दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा।