April 27, 2024

 

– देशभर से उमड़े हजारों भक्त उज्जैन में महाकाल की होली देख मंत्रमुग्ध

 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली पर  तड़के 4 बजे हुई भस्मारती में फूलों से होली खेली गई। भस्मारती में क्विंटलों से फूल उड़ाए गए। 

गर्भगृह से लेकर नंदी हॉल तक भक्तों पर क्विंटलों फूलों की वर्षा की गई। इसके साथ ही ज्योतिर्लिंग महाकाल के आंगन से देशभर में होली पर्व की शुरुआत हो गई। रविवार को पुजारियों ने पहले भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। महानिर्वाणी अखाड़े ने भस्मी चढ़ाई इसके बाद भांग व सूखे मेवे से शृंगार किया गया। पुजारियों ने हर्बल लाल गुलाल अर्पित कर पहले भगवान को होली खिलाई गई। चांदी के आभूषण अर्पित किए गए। महाकाल मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु सहित पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह से लेकर नंदीहॉल तक क्विंटलों से फूल उड़ाकर भक्तों के साथ होली खेली।