April 27, 2024

* महाकाल मंदिर क्षेत्र में कार्रवाई के बाद निगम करेगा कार्यवाही

ब्रह्मास्त्र. उज्जैन

महाकाल मंदिर क्षेत्र में अवैध मांस का कारोबार पकड़ाने के बाद नगर निगम के अधिकारी अवैध मकानों पर तोड़ फोड़ की कार्यवाही करेगा। महापौर मुकेश टटवाल ने नगर निगम के अधिकारियों को मसले में दिशानिर्देश दिए हैं।
महाकाल मंदिर के दो सौ मीटर की परिधि में पशुओं के अवैध कत्लखाने पकड़े गए हैं। सभी को सील बंद भी कर दिया है। मंदिर के 500 मीटर की परिधि में बिना अनुमति निर्माण करने पर प्रतिबंध है। इस नियम के पश्चात भी बूचड़खाने के लिए मकानों का निर्माण कैसे हो गया? ये सवाल महापौर ने निगम अधिकारियों से पूछा है। मालूम हो कि शनिवार को नगर निगम की गैंग ने स्वास्थ्य अधिकारी संदेश गुप्ता के साथ सुबह 4 बजे से दबिश देकर कत्लखानों को बंद किया था। निहमायुक्त के कहने पर बेगमबाग क्षेत्र के अवैध मकानों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद नोटिस जारी कर मकान मालिकों का पक्ष लिया जाएगा। इसके पश्चात निगम कार्यवाही करेगा।
राजनीतिक दबाव में रुक जाएगी कार्यवाही
अवैध मांस के बूचड़खाने पकड़ाने के बाद निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है। यदि यह दबाव बढ़ा तो कार्यवाही रुक भी सकती है।