मां शिप्रा के तट पर आज मनेगा मथुरा, वृंदावन फाग उत्सव

दैनिक अवन्तिका ब्रह्मास्त्र उज्जैन
उज्जैन। आज 24 मार्च को शाम 5 बजे मथुरा, वृंदावन फाग उत्सव मां शिप्रा के तट पर धर्मराज मंदिर के पास मनाया जाएगा। मां शिप्रा का सोलह सिंगार पूजन विधि विधान से किया जाएगा। तत्पश्चात सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जाएगी।
श्री अवंतिका महाकाल युवा तीर्थ पुरोहित समिति रामघाट अध्यक्ष अजय जोशी कुंड वाला गुरु ने बताया कि समस्त पुजारी पुरोहित परिवार द्वारा मां शिप्रा के रामघाट पर फाग उत्सव मनाया जाएगा। विशेष अतिथि राधे राधे बाबा कमलेश जी महाराज, मनीषजी महाराज, डॉ. अवधेशपुरी महाराज, स्वामी आनंदपुरी महाराज, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ जियालाल शर्मा, ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष तीर्थ पुरोहित संजय जोशी कुंडवाला, गुरु अजय व्यास, रितेश त्रिवेदी, अमृतेष त्रिवेदी, राकेश जोशी, पूर्व पार्षद गिरीश शास्त्री, पूर्व पार्षद जगदीश पांचाल, पार्षद प्रकाश शर्मा, पार्षद शैलेंद्र तिवारी, पार्षद रजत मेहता, पूर्व शिक्षा मंत्री विधायक पारस जैन, आनंद जोशी, जगदीश शर्मा, अनिल जोशी, हेमंत वर्मा, हनी नागर, सुनील जैन, प्रकाश परमार, मुक्तक गोस्वामी, मदन यादव, गिरिराज चौरसिया रहेंगे। समस्त धर्म प्रेमी जनता से निवेदन है कि मथुरा, वृंदावन फाग उत्सव में शामिल होकर अनेको रंगों, फूलों से होली खेले।