April 28, 2024

दैनिक अवन्तिका इंदौर

बकाया करों की वसूली के लिए इंदौर नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर निगम अब सहारा होम्स के प्लाट की नीलामी करेगा। निगम को सहारा होम्स से 22 करोड़ 94 लाख रुपये संपत्तिकर वसूलना है। कंपनी बार-बार नोटिस देने के बावजूद राशि जमा नहीं कर रही थी। इस पर नीलामी की कार्रवाई की जा रही है।अपर आयुक्त राजस्व अभिलाष मिश्रा ने जोन 19 में स्थित संपति सहारा इंडिया कमर्शियल कारपोरेशन लिमिटेड सहारा सिटी होम्स की है। यह ग्राम बिचौली मदार्ना के सर्वे नंबर 167 से 187 तक स्थित है। सहारा इंडिया की इंदौर में कुल संपत्ति करीब 31 हेक्टेयर है। इसमें से निगम सिर्फ 1.8 हेक्टेयर यानी 18066.46 वर्गमीटर रिक्त भूखंड नीलामी के जरिए बेचने जा रहा है। अभिलाष मिश्रा ने बताया कि सहारा होम्स की उक्त 1.8 हेक्टेयर रिक्त भूमि का कलेक्टर गाइडलाइन के हिसाब से मूल्य करीब 30 करोड़ रुपये है। सहारा होम्स के नक्शे में उक्त भूखंड पर स्कूल बताया गया है। यह व्यावसायिक उपयोग के लिए है।