अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगीता व पुष्पा को मिला महिला रत्न सम्मान

शुजालपुर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दी लेखिका संघ ने अपने 17वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्रभादेवी महिला रत्न उपाधि से सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा कांतिलाल शाह एवं संगीता मनोज विश्वकर्मा को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीना गाला पिपरिया, बबीता परमार, जिला अध्यक्ष ग्रीष्मा शाह, अध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल, संरक्षक सदस्य शैलजा देशमुख, प्रभा जैन , हेमलता चौधरी आदि मंचासीन रहे। सरस्वती वंदना लक्ष्मी खत्री, लाज खत्री, अलका देशमुख, अलका गोयल, स्वागत गीत लता विजयवर्गीय, शुभी विजयवर्गीय, अध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। महिला गौरव सम्मान से शेफ ाली खुशाल जैन, पूजा सचिन पाटीदार, नीलिमा जगदीश अग्रवाल, मोनिका अंकित अग्रवाल को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफ ी भेंट कर सम्मानित किया गया। लेखिका संघ द्वारा वर्ष भर में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को भी कार्यक्रम में पुरूस्कृत किया गया। संचालन जिला सचिव वीणा गोयल व आभार सचिव रेखा गोयल ने माना।