महाशिवरात्रि पर स्काउट गाइड द्वारा सेवाकार्य

उज्जैन। पारसचंद्र जैन एवम मान. राज्य कोषाध्यक्ष सह जिला मुख्यायुक्त जिला उज्जैन रमेशचंद्र शर्मा के निर्देशन में करते हुए उज्जैन जिले के रोवर रेंजर एवम स्काउट -गाइड जिला संघ पदाधिकारीगण. ने महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल लोक परिसर के विभिन्न खोया पाया एवम सूचना केंद्र पर ओपन दलों के रोवर रेंजर एवम जिला संघ पदाधिकारियों द्वारा सतत सेवा कार्य किया गया।

जानकारी देते हुए जिला स्काउट मीडिया प्रभारी अनिल सक्सेना ने बताया कि दिनाक 7 मार्च की रात्रि से ही ओपन दलों के सदस्यों ने श्री दयाशंकर नामदेव के निर्देशन में सेवा कार्य प्रारंभ कर दिया। जिसका अवलोकन माननीय राज्य कोषाध्यक्ष जी ने कर संतोष व्यक्त किया। अगले दिवस शिफ्ट अनुसार सभी स्काउटर गाइडर ने सेवा कार्य कर सूचना केंद्रों पर कार्य किए।

सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट संभाग उज्जैन डा सुरेश पाठक, सदाशिव वर्मा,उपाध्यक्ष महेंद्र पाटीदार श्रीमती सी के गोयल, वरिष्ठ गाईडर श्रीमती ज्ञान भार्गव , स्काउट प्रतिनिधि अनोखीलाल शर्मा का सक्रिय सहयोग रहा।