मोहन यादव ने लिया आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का आशीर्वाद

इंदौर। सुमति धाम पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव गोधा एस्टेट गांधी नगर इंदौर में चल रहे भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन के बीच 8 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शताब्दी देशनाकार अध्यात्म योगी आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन कर संपूर्ण मध्य प्रदेश शासन की ओर से नमोस्तु निवेदित करते हुए आचार्य श्री के कुशल रत्नत्रय की एवं जनता की खुशहाली की कामना की।

गुरुदेव ने उन्हे सत्यार्थ बोध ग्रंथ व सत साहित्य भेंट किया एवं सी एम ने आचार्य श्री की कृति वस्तुत्व महाकाव्य का विमोचन
भी किया । मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि यह मध्य प्रदेश का गौरव है कि ऐसे महान आचार्य श्री की जन्म भूमि मध्य प्रदेश में हैं और उनका आशीर्वाद हम सबको मिल रहा है।
इस अवसर पर महोत्सव के प्रमुख पात्र सौधर्म इंद्र मनीष सपना गोधा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का सम्मान करते हुए उन्हें सुमतिधाम में निर्मित मंदिर की प्रतिकृति भेंट की ।
उल्लेखनीय है कि जैन इतिहास का भी ऐतिहासिक पंच कल्याणक महोत्सव सुमति धाम में 6 से 11 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया है। जिसमें किसी भी प्रकार का चंदा ,बोली आदि दान नहीं लिया जा रहा है। संपूर्ण पंच कल्याणक महोत्सव डिजिटल हैं। जिसमें 5100से अधिक इंद्र इंद्राणी व हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन सम्मिलित हो रहे है।
यह पंच कल्याणक बहुचरचित हो गया है जिसकी चर्चा देश भर में हो रही है।
महोत्सव की शानदार व्यवस्था गोधा परिवार सुमति धाम ,गोधा एस्टेट की ओर से की जा रही हैं। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा, विधायक,अनिल कालूखेड़ा विधायक गोलू शुक्ला, महापौर पुष्यमित्र भार्गव नगर अध्यक्ष गौरव रणधिवे, दिगम्बर जैन समाज डाक्टर जैनेंद्र जैन, राजेंद्र महावीर राजेश जैन दद्दू, योगेंद्र जैन आदि समाज जन्म उपस्थित थे।