राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बारिश के बीच मप्र पहुंची

मुरैना की सभा में बोले- देश में हो रहा आर्थिक अन्याय

मुरैना। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने राजस्थान से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। चंबल नदी के राजघाट पुल कांग्रेस नेताओं और कार्यकार्तओं ने उनका स्वागत किया और जल से भरा कलश उन्हें सौंपा। इसके बाद से सीधे मुरैना में सभा स्थल पर पहुंचे।
राहुल गांधी ने मुरैना की सभा में कहा- बारिश में आप यहां भीग रहे थे तब भी खड़े रहे इसलिए दिल से धन्यवाद…। पिछले साल हमने भारत जोड़ो यात्रा की.. कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले। हजारों लोग हमारे साथ चले.. क्यों चले.. क्योंकि देश में बीजेपी और आरएसएस डर और हिंसा फैला रहे हैं। हमारी बात मीडिया में नहीं आती इसलिए हमने सोचा सीधा जनता के बीच जाकर अपनी बात रखें। आजादी के बाद पहली बार किसी पार्टी ने 4 हजार किमी की यात्रा की।
राहुल ने कहा, इससे बड़ा फायदा हुआ.. नफरत और मोहब्बत के बीच जो लड़ाई हुई वह लोगों को साफ दिखाई दी। एक तरफ भाजपा बांट रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस जोड़ रही है.. नफरत के बाजार में हमने मोहब्बत की दुकान खोली है। इस यात्रा में हमने एक शब्द न्याय जोड़ दिया। पहली यात्रा में लोगों ने कहा कि चारों तरफ अलग अलग अन्याय हो रहे हैं।
युवाओं, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है इसलिए नफरत फैल रही है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा आर्थिक अन्याय हो रहा है। देश में 22ऐसे लोग हैं उनके पास उतना धन है जितना देश की आधी आबादी के पास है।
उन्होंने कहा जैसे ही किसानों का अनाज तैयार होता है एक्सपोर्ट पालिसी बदलकर दाम गिरा देते हैं। जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आएगी, लीगल एमएसपी दे देंगे। देश में 50 प्रतिशत पिछड़े हैं, 73 प्रतिशत दलित आदिवासी है
उन्होंने कहा बड़े प्राइवेट कालेज, प्राइवेट अस्पतालों, विवि की लिस्ट निकाल लो 73% प्रतिशत में कोई भी नहीं मिलेगा। ब्यूरोक्रेसी की लिस्ट निकाल लो, सिर्फ 3 आदिवासी हैं। 73 प्रतिशत को कोने में बिठा दिया जाता है। प्राइवेट कंपनी, शिक्षा में आप नहीं हो, फिर हो कहां। मनरेगा में आपके नाम दिख जाएंगे। केंद्री सरकार आर्थिक अन्याय कर रही है। इसीलिए हमने न्याय शब्द जोड़ दिया, क्योंकि हम चाहते हैं कि गरीब लोगों को न्याय मिले।