दरवाजा तोड़कर घर में घुसा आरोपी: खंडवा में महिला के साथ मारपीट कर रात में जबरदस्ती किया दुष्कर्म

ब्रह्मास्त्र खंडवा। खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले में महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
सूचना के अनुसार पंधाना थाना क्षेत्र के इस्लामुपर निवासी 32 वर्षीय महिला अपने घर में थी। तभी रात करीब 10 बजे आरोपी इरफान पुत्र रमजान निवासी इस्लामपुर पहुंचा और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। जहां महिला को अकेला देखकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
डरी सहमी पीड़ित ने कुछ दिनों तक परिवार के लोगों को जानकारी नहीं दी। इसके बाद आरोपी लगातार परेशान करने लगा। परेशान होकर मामले में गुरुवार को पीड़िता ने पंधाना थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इरफान पिता रमजान निवासी इस्लामपुर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।