वृद्ध महिला के साथ हुई अपहरण व लूट का खुलासा…कार की EMI के लिए दिया था वारदात को अंजाम

उज्जैन।  उज्जैन में वृद्ध महिला के साथ हुई अपहरण व लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया की आरोपी कार की ईएमआई नहीं भर पा रहे थे। जिसके कारण उन्होंने लूट अपहरण की घटना को अंजाम दिया। घटना में प्रयुक्त वाहन व अन्य सामग्री भी जब्त की।उज्जैन के वेद नगर में एक दिन पूर्व देर रात में महिला के साथ अपहरण वर्ग रूप की घटना का मामला सामने आया था।

जिसमें आरोपियों द्वारा महिला का अपहरण कर सोने के आभूषण लूट लिए गए। इसके बाद वह महिला को भूखी माता ब्रिज के नीचे छोड़ दिया। इसके बाद वहां से गुजर रही महाकाल थाने के डायल हंड्रेड में मौजूद पुलिस जवानों ने वृद्ध महिला से बातचीत कर उनके घर पहुंचाया।पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम घटित की। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में दो आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि, दोनों आरोपी को टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी वेद नगर की ही कॉलोनी में रहते थे।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी