मासूम से हैवानियत करने वाले का टूट सकता है मकान

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) ढाई साल की मासूम से हैवानियत करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपित के खिलाफ लोगों का काफी आक्रोश है, पुलिस ने उसकी संपत्ति की जानकारी राजस्व विभाग से मांगी है। संभावना है कि मकान टूट सकता है।
नागदा में सोमवार रात घर के बाहर ओटले पर खेल रही ढाई वर्षीय मासूम को पड़ोस में रहने वाला 40 वर्षीय अधेड़ सुरेश वर्रा अपने साथ समीप खाली क्षेत्र में ले गया था और हैवानियत करने लगा। मासूम के रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो सुरेश भाग निकला। मासूम के प्रायवेट पार्ट्स से खून निकल रहा था। सुरेश की हैवानियत पर लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। रात में नागदा थाने का घेराव किया गया और अरोपी की गिरफ्तारी के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने रात में धारा 376, 376 ए,बी, एससी एसटी एक्ट के साथ पॉस्को एक्ट में प्रकरण दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी। सुबह होने से पहले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। जिससे पूछताछ के बाद उसकी गिरफ्तारी ली गई है। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। नागदा पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसकी संपत्ति संबंधी जानकारी मांगी गई है। आरोपी ग्रेसिम उद्योग का कर्मचारी है। उसकी हैवानियत के चलते मकान पर बुलडोजर चल सकता है।