लूट के आरोपियों को भेजा जेल, पकड़ने में घायल हुआ था आरक्षक

दैनिक अवंतिका उज्जैन। बाइक सवार दंपति से पर्स लूटने की वारदात करने वाले बदमाशों को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बदमाशों को पकड़ने में एक आरक्षक घायल हो गया था। वहीं एक बदमाश को भी चोंट लगी थी। जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया था। शिवांश पैराडाइज कालोनी में रहने वाला पंकज निगम गुरूवार देर शाम पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्नी प्रिती के साथ बाइक से घर लौट रहा था। कुक्की ढाबे के पास बाइक से आये 2 बदमाशों ने प्रीति निगम का पर्स छीन लिया था। चिमनगंज पुलिस ने 2 घंटे की तलाश के बाद काजीपुरा में रहने वाले अजय उर्फ रिंकू पिता सागर वर्मा और विष्णु कालोनी में रहने वाले बदमाश नीरज पिता सुनील नरवरिया को गिरफ्तार कर लूटा गया पर्स उसमें रखे पांच हजार रूपये नगद और मोबाइल बरामद कर शुक्रवार को मामले का खुलासा किया था। पुलिस ने नीरज को न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया था। शनिवार दोपहर रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे साथी अजय के साथ न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। गौरतलब हो कि 2 घंटे बाद पुलिस जब बदमाशों को पकड़ने पहुंची तो पहले नीरज को पकड़ा गया। उसके बाद अजय को गिरफ्तार करने पहुंची थी, उस दौरान थाने लाते वक्त अजय ने भागने का प्रयास किया था और आरक्षक श्यामवरण गुर्जर को धक्का दे दिया था। जिसके चलते आरक्षक घायल हो गया था। बावजूद आरक्षक ने बदमाश का भागने नहीं दिया था और उसे भी गिरा दिया था। जिससे बदमाश अजय को सिर में चोंट लग गई थी।