दिल्ली में ईवीएम के खिलाफ रैली निकाल रहे दिग्विजय सिंह गिरफ्तार

 

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद और ईवीएम हटाओ मोर्चा के संयोजक डॉ. उदितराज ने एक मार्च निकाला। दिग्विजय सिंह व डॉ उदितराज को रायसीना रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि मुझे दो हफ़्ते पहले ईवीएम हटाओ मोर्चा द्वारा २२ फरवरी को ईवीएम से देश में 2024 लोक सभा चुनाव न कराने के मुद्दे को ले कर जंतर मंतर दिल्ली में शांति पूर्ण धरना देने का निमंत्रण प्राप्त हुआ था। जो मैंने स्वीकार किया।