देश भर में काला दिवस मनाएंगे किसान, 14 मार्च को करेंगे प्रदर्शन

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के दसवें दिन शंभू-खनौरी सीमा पर किसानों व पुलिस के बीच टकराव में एक युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई। जिसके लेकर आज किसानों ने जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया है। इस घटना के बाद आज चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद 23 फरवरी को देशभर में ब्लैक डे मनाने का फैसला किया है। सरवण पंधेर ने आज एक तस्वीर जारी कीए जिसमें पुलिस फायरिंग करती नजर आ रही है। पंधेर ने कहा कि ये तस्वीर दिखाती है कि सीधी फायरिंग की गई है। पंजाब सरकार को हमला करने वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करना चाहिए। किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने हमारे कैंपों व ट्रैक्टरों पर हमला किया। जिसमें 167 किसान घायल हैं वहीं 6 लापता हैं। इस घटना के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की चंडीगढ़ में हुई मीटिंग के बाद ऐलान किया गया कि 23फरवरी देश भर में काला दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च व 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में महापंचायत होगी।