कालिका मंदिर में कलश स्थापना भंडारे का हुआ आयोजन

मंडलेश्वर। धरगांव ग्राम के मध्य पवाँर मोहल्ला स्थित भगवान चौक के समीप मां कालिका मंदिर में कलश स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में माताजी शिवकन्या के मार्गदर्शन में मुख्य यजमान शंकर सिंह मंडलोई पत्नी किरण मंडलोई द्वारा मंदिर शिखर पर कलश स्थापना की गई आयोजन में आचार्य पंडित सुमित शुक्ला पंडित त्रिभुवन शुक्ला के सानिध्य में यजमान अशोक सिंह पवार पिरतेसिंह मंडलोई वीरेंद्र सिंह मंडलोई सुरेंद्र सिंह पवार नाना राधेश्याम यादव द्वारा पूजन कर हवन कुंड में आहुति डाली गई।

आयोजन में 4100 मां नर्मदा परम भक्त फूल कुंवर मंडलोई एवं 4100 मां कालिका परम भक्त कविता राधेश्याम यादव द्वारा राशि भेंट की गई कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसादी ग्रहण की गई इस दौरान धर्मेंद्र मंडलोई जितेंद्र मंडलोई राहुल मंडलोई दौलत सिंह दरबार सूरज मंडलोई कालू मंडलोई श्याम सिंह मंडलोई कुलदीप पटेल गबु मंडलोई सावन पाटीदार सुरेंद्र मंडलोई मोहित पटेल दीपू पाटीदार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट दीपक सिंह तोमर