नया अनुभव प्राप्त कर सफलता का मार्ग प्राप्त करना चाहिए- परमार

तराना। असफलता से निराश नहीं हो कर नया अनुभव प्राप्त कर सफलता का मार्ग प्राप्त करना चाहिए।नयी तकनीक मोबाइल, लैपटॉप का प्रयोग शिक्षा प्राप्ति के लिये करना विद्यार्थियों के लिये जरूरी है।यह उदगार तराना के विद्यायक महेश परमार ने शा नवीन हाई स्कूल तराना में आयोजित वार्षिक गतिविधियों का पुरस्कार वितरण समारोह में व्यक्त किए।
कार्यक्रम में नगर परिषद तराना की पूर्व अध्यक्ष सुनंदा डोडिया ने विद्यार्थियों को अपनी अभिरुचि के अनुसार विषय चयन करने के बारे में मार्गदर्शन दिया। विशेष अतिथि के रूप में उज्जैन से पधारे विद्यार्थी विकास मंच के राष्ट्रीय संयोजक संजीव कुमार पंजाबी ने विद्यार्थियों को लगन और परिश्रम से अध्ययन कर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया कार्यक्रम विशेष अतिथि के रूप में विकास खंड शिक्षा अधिकारी बजरंग सिंह तोमर, गजराज सिंह,क्षेत्रीय पार्षद दिनेश कुमावत,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश बोड़ाना, सी एम विद्यालय तराना के प्राचार्य दिग्विजयसिं ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्राचार्य ब्रजेश शर्मा ने किया।इस अवसर पर विद्यालय से स्थानांतरित हुये शिक्षक विनोद कुमार जोशी को भी शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन मधुलिका अग्रवाल ने किया।आभार प्रधानाध्यापक बी एल सोलंकी ने माना।कार्यक्रम में शीतल कुमार पांडेय,दिनेश चौहान, मेघा पांडेय, स्वाची गायकवाड़ सुयश वर्मा,की भूमिका सराहनीय रही।