क्षिप्रा नदी से मिला अज्ञात युवक का 2 दिन पुराना शव -पीठ पर बंधे बैग में भरा था पत्थर, जांच जारी

दैनिक अवंतिका
उज्जैन। क्षिप्रा नदी से गुरूवार सुबह एक युवक का शव मिला है। लाश दो दिन
पुरानी होना बताई जा रही है। जिसकी पीठ पर पिट्टू बेग बंधा हुआ था।
जिसमें भरा भरा होना सामने आया है। मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है।
पुलिस जांच में लगी है। आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
महाकाल थाना एसआई जितेन्द्र झाला ने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने
नृसिंहघाट क्षिप्रा नदी में एक युवक का शव देखा था। खबर मिलने पर पुलिस
मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। मृतक की पीठ पर बेग
बंधा हुआ था। जिससे खोलने पर एक पत्थर भरा होना सामने आया। मृतक ने नीचे
क्रेफी पहन रखी थी। ऊपर जैकेट के साथ स्काय ब्लू रंग की टीशर्ट पहना है।
उसके पास से कोई शिनाख्त का दस्तावेज नहीं मिला है। शव को जिला अस्पताल
के पोस्टमार्टम कक्ष में रख शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। एसआई झाला
के अनुसार मृतक की ढाड़ी बढ़ी हुई है। 35 वर्ष के लगभग लग रहा है। पानी में
डूबा होने पर शव को जलीय जंतुओं ने नोंच लिया है। जिससे चेहरे पर घाव
दिखाई दे रहे है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके बाद
स्पष्ट होगा कि मृतक की मौत डूबने से हुई या फिर उसके साथ कुछ ओर हुआ है।