अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई..भूमाफियाओं ने लोगों को बेच दिए थे प्लाट..

इंदौर। जिला प्रशासन और नगर निगम संयुक्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है..कार्रवाई के दौरान सिरपुर के समीप मौजूद लक्ष्मी नगर के अवैध निर्माण हटाए गए…दरअसल यहां शासकीय भूमि पर प्लाट काटकर भूमाफियाओं ने लोगों को बेच दिए..जिनमें से कई लोगों ने यहां निर्माण भी कर लिए..जिसके बाद शासकीय भूमि पर किए गए कब्जों को हटाने निगम और प्रशासन की टीम जब मौके पर पहुंची,तो हंगामा हो गया..

कई लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया..पत्थर भी फेंकने का प्रयास किया गया..हालांकि प्रशासन के अधिकारियों ने समझबूझ के साथ प्रभावितों को समझाया कि ये जमीन सरकारी है और उनके साथ धोखा किया गया है..जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई..अब सभी प्रभावित आक्रोशित और दुखी है।