गांजा चरस की तस्करी में अब महिलाएं सक्रिय…तस्करी का खड़ा कर चुकी है साम्राज्य…

भोपाल। राजधानी में गांजे और चरस की तस्करी में अब महिलाएं भी सक्रिय हो गई है महिला तस्कर न सिर्फ गांजे की आपूर्ति करती है। बल्कि डील से लेकर मुनाफे तक में बराबर की हिस्सेदारी बनती है कई बार पुलिस महिला स्मगलरों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

डील से लेकर मुनाफे तक बराबर का लेती है हिस्सा….

6 महिलाओं की क्राइम प्रोफाइल:AC कोच से गांजा-चरस लाने में माहिर; कपड़े-बर्तन की आड़ में करती हैं सप्लाई..

यह महिलाएं बर्तन और कपड़े बेचने आड़ में भोपाल में गांजा चरस तस्करी का साम्राज्य खड़ा कर चुकी है। हाल ही में 36 किलो चरस के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। जिसकी कीमत 12 करोड से ज्यादा की थी।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी