उज्जैन में बर्फीली हवा, अब तक  का सबसे कम 8 डिग्री तापमान 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। उज्जैन में मंगलवार को सुबह से रात तक बर्फीली हवा चली। लोग तेज ठंड के बीच अपने जरूरी काम काज निपटाते नजर आए।  दिन में कुछ धूप निकली पर इसका ज्यादा असर नहीं रहा। बीती रात शहर में अब तक का सबसे कम 8 डिग्री तपमान दर्ज किया गया है। लोगों ने इसस मौसम की अब तक की सबसे कड़ाके की ठंड महसूस की है। जिसके कारण कई लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की रात से ही शहर में काफी ठंडक बढ़ गई थी। पूरी रात ठिठुरा देने वाली सर्दी से लोग जूझते रहे। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से आगामी तीन-चार दिन और ऐसी ही ठंडक बनी रहेगी। बीते पांच दिनों में रात का तापमान करीब 4 डिग्री कम हो गया है।